एशियाई खेल 2026 की महिला टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह मौजूदा खेलों में भारत का पहला स्वर्ण है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 216/3 रन बनाए, जिसमें स्मृति मंधाना के 79 और ऋचा घोष के नाबाद 49 रन शामिल रहे। जवाब में श्रीलंका 15.4 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक जीता।
एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण, श्रीलंका को 147 रन से हराया
Source: Lokmat Hindi