23 सितंबर को पहली बार हांसी में राव तुलाराम का शहीदी दिवस समारोह आयोजित होगा, जो अब तक दक्षिण हरियाणा तक सीमित था। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव विशिष्ट अतिथि होंगी। यादव सभा की पहल पर दिल्ली रोड टी-पॉइंट पर नवनिर्मित राव तुलाराम चौक का लोकार्पण और प्रतिमा का अनावरण होगा। यह आयोजन राव इंद्रजीत के अहीरवाल से बाहर राजनीतिक-सामाजिक विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।
हांसी में पहली बार राव तुलाराम शहीदी दिवस समारोह
Source: Dainik Tribune Hindi