हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान गुंजन, राहुल, विकास और बाल कृष्ण के रूप में हुई है, जबकि घायल सुरेश को रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। सभी कुमारसैन में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुल्लू में कार खाई में गिरी, चार की मौत
Source: IBC24 Hindi