मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु में उद्योगपतियों से संवाद करते हुए मध्यप्रदेश को टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें जीसीसी, चिप डिजाइन, डेटा सेंटर और ड्रोन निर्माण शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश में 500 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव
Source: Lokmat Hindi