पंजाब के फाजिल्का-श्री मुक्तसर साहिब सीमा पर बसे ढींपांवाली गांव में 24 वर्षीय सतनाम सिंह का शव नहर के पुल के पास संदिग्ध हालत में मिला। मौके से सिरिंज, लाइटर और बीड़ियां बरामद होने से आशंका है कि नशे के इंजेक्शन से उसकी मौत हुई। मृतक की मां ने बताया कि नशे की वजह से वह पहले ही एक बेटा खो चुकी है। ग्रामीणों ने नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पंजाब में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
Source: News18 Hindi