उत्तराखंड में 23 सितंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और मैदानों में धूप व उमस रहेगी। 25 सितंबर को कुमाऊं मंडल के कई जिलों में आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। 26 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और उधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में 25-26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट
Source: News18 Hindi