ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं और आज संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करेंगे। उनके साथ विदेश मंत्री अब्बास अरागची भी मौजूद हैं। अमेरिका ने अपने विरोधी माने जाने वाले इन नेताओं को वीजा दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है — 1960 में फिदेल कास्त्रो और 1974 में यासिर अराफात भी न्यूयॉर्क आकर अमेरिका की आलोचना कर चुके हैं।
ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान आज UNGA में देंगे भाषण
Source: Dainik Bhaskar