वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के साथ बिताए पुराने पलों को साझा किया। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री रहते हुए नीतीश सुबह उठकर अपना बिछावन ठीक करते थे। तिवारी ने कोंकण रेलवे की यात्रा और लालू यादव को सुनाई गई रेल मंत्री के ठाट की कहानी का भी जिक्र किया, जिसके बाद लालू ने रेल मंत्रालय ले लिया।
नीतीश की आदत का खुलासा, शिवानंद तिवारी ने सुनाए किस्से
Source: Navbharat Times