दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, तीन आरोपियों ने फर्जी पुलिस बनकर वारदात को अंजाम दिया। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले भी इसी पार्क में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया, लेकिन बदनामी के डर से किसी पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।
दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, सुरक्षा पर सवाल
Source: Patrika Hindi