सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए BIS सर्टिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। 21 सितंबर के नोटिफिकेशन के तहत इन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी गुड्स ऑर्डर, 2021 में शामिल किया गया है। मैन्युफैक्चरिंग भारतीय मानक IS 19348:2025 के अनुरूप होगी, जो ग्लास की क्वालिटी, डायमेंशन और स्ट्रेंथ तय करता है। नया नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा, जिससे घटिया उत्पादों पर रोक और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए BIS सर्टिफिकेशन अनिवार्य, 2027 से लागू
Source: Nai Dunia