पैनोरमा स्टूडियोज़ और ज़ी स्टूडियोज़ ने अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' के ओवरसीज़ थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए हाथ मिलाया है। अभिषेक पाठक निर्देशित यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फ्रेंचाइजी के अंतिम अध्याय में अजय देवगन विजय सालगांवकर की भूमिका में लौट रहे हैं, जबकि जयदीप अहलावत नए किरदार में एंट्री कर रहे हैं।
दृश्यम: द कन्क्लूज़न 2 अक्टूबर 2026 को वैश्विक स्तर पर रिलीज़
Source: Samachar Jagat