कवर्धा के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को 2024-25 और 2025-26 के लिए 'हाईएस्ट शुगर रिकवरी इन अदर एरिया' श्रेणी में राष्ट्रीय एफिशिएंसी अवॉर्ड मिला है। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह सम्मान प्रदान किया। छत्तीसगढ़ के किसी सहकारी शक्कर कारखाने को यह पुरस्कार पहली बार मिला है।
भोरमदेव शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय सम्मान
Source: Hari Bhoomi