ईडी ने सीजीपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में खुलासा किया है कि 25-30 अभ्यर्थियों से 3.13 करोड़ रुपये जुटाए गए और राजपत्रित पदों के लिए 50 लाख रुपये तक का पैकेज तय था। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को रिसार्ट में रखकर तैयारी कराई गई और चयन न होने पर रकम लौटाने के समझौते हुए। ईडी ने 3.28 करोड़ रुपये की अपराध आय चिन्हित की है।
सीजीपीएससी घोटाला: 50 लाख में बिक रहा था राजपत्रित अधिकारी का पद
Source: Nai Dunia