बारां जिले में पंचायत चुनाव 2026 के लिए बुधवार को जिला परिषद के 29 वार्ड, 10 पंचायत समितियों के 168 वार्ड और प्रधान पदों का आरक्षण लॉटरी से तय हुआ। बारां, छबड़ा और किशनगंज में अनारक्षित महिला तथा शाहाबाद और अटरू में अनारक्षित सीटें रहीं। परिसीमन के बाद जिला परिषद वार्ड 25 से बढ़कर 29 हो गए और केलवाड़ा व नाहरगढ़ नई पंचायत समितियां बनीं। आरक्षण बदलने से दिग्गजों के समीकरण बिगड़े, नए चेहरों को मौका मिला।
बारां में पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी जारी, कई दिग्गजों के सपने टूटे
Source: Patrika Hindi