कवर्धा के पीजी कॉलेज में बुधवार को निःशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर आयोजित हुआ, जिसमें करीब एक हजार दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स और ट्राइसाइकिल सहित सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर जैन समाज और जिला प्रशासन के सहयोग से लगाया गया। अधिकारियों ने कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।
कवर्धा में दिव्यांग उपकरण शिविर, कृत्रिम अंगों से लौटा आत्मविश्वास
Source: Hari Bhoomi