निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर रिकॉर्ड पर आपत्ति जताई। यह खुलासा इंडियन एक्सप्रेस की पड़ताल में हुआ। आपत्तियां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और फॉर्म-6 में बदलाव से जुड़ी हैं। आयोग ने अलग मत को विचार-विमर्श का हिस्सा बताया है, जबकि विपक्ष ने पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने के आरोप लगाए हैं।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर साथी आयुक्तों की 14 आपत्तियां
Source: Navbharat Times