फ्रेडरिक विल्सन ब्रिटिश इंडियन आर्मी का सिपाही था, जो मसूरी छावनी से भागकर हर्षिल घाटी में बस गया। उसने कस्तूरी हिरनों का शिकार किया और टिहरी गढ़वाल के राजा की अनुमति से देवदार के पेड़ काटकर लाखों टन लकड़ी भागीरथी नदी से हरिद्वार भेजी। अंधाधुंध कटाई के कारण लोग कहने लगे कि उसने पूरा हिमालय बेच दिया। चिपको आंदोलन के जनक सुंदर लाल बहुगुणा ने उसे उत्तर भारत के जंगलों की तबाही का असली गुनाहगार माना।
हिमालय बेचने वाले राजा फ्रेडरिक विल्सन की कहानी
Source: News18 Hindi