एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराकर ग्रुप-ए की अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 129 रन बनाए, जिसमें मोहम्मद अकरम के 34 रन सर्वाधिक रहे। जवाब में जापान 19.3 ओवर में 81 रन पर ढेर हो गया। अफगानिस्तान का अगला मुकाबला शुक्रवार को नेपाल से है।
अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया
Source: Patrika Hindi