कॉमेडियन समय रैना और '12th फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर के डेटिंग रुमर्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक वायरल वीडियो में समय, मेधा को अपनी कार से उनके वर्कप्लेस पर ड्रॉप करते दिखे, जहां कैमरे देखकर मेधा घबराकर अंदर भाग गईं। दोनों ने शादी की अफवाहों को खारिज किया है। दोनों की केमिस्ट्री 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 से चर्चा में आई थी।
समय रैना संग मेधा शंकर के डेटिंग रुमर्स तेज
Source: Prabhat Khabar