छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा रायपुर समेत 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। 1 जून से अब तक राज्य में औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जो पिछले 10 वर्षों के औसत का 95.3 प्रतिशत है।
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Source: IBC24 Hindi