हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख खान करीब 10,000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ सबसे अमीर अभिनेता बने हुए हैं, लेकिन पिछले साल के 12,490 करोड़ से उनकी संपत्ति में 2,490 करोड़ की गिरावट दर्ज हुई है। अमिताभ बच्चन 4,000 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि सलमान खान (3,000 करोड़) और ऋतिक रोशन (2,500 करोड़) भी सूची में शामिल हैं। जूही चावला और करण जौहर इस बार लिस्ट से बाहर हैं।
हुरुन रिच लिस्ट 2026: शाहरुख खान टॉप पर, संपत्ति 2,490 करोड़ घटी
Source: IBC24 Hindi