केंद्र सरकार के अनुसार 2023 से 10 दिसंबर 2025 तक देश में बसों में आग लगने की 45 घटनाएं हुईं, जिनमें 64 लोगों की मौत और 145 घायल हुए। रात में चलने वाली स्लीपर बसों में सोए यात्रियों, बंद निकासी मार्ग और ज्वलनशील सामग्री से खतरा बढ़ जाता है। कर्नूल, जैसलमेर-जोधपुर, बुलढाणा और ग्रेटर नोएडा जैसे हादसों ने सुरक्षा नियमों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
बस अग्निकांड: 2023 से अब तक 45 हादसे, 64 की मौत
Source: Hari Bhoomi