विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एक हत्या माफ होती तो वह सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते। सहनी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने और संविधान से खिलवाड़ के आरोप लगाए। बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है।
मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर विवादित बयान, आलोचना तेज
Source: OneIndia Hindi