स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम 14 द्वीपों पर बसा है, जिन्हें 50 से ज्यादा पुल आपस में जोड़ते हैं। मालेरन झील और बाल्टिक सागर के संगम पर बसा यह शहर अपनी खूबसूरती, आर्किटेक्चर और आर्ट गैलरी जैसे मेट्रो स्टेशनों के लिए जाना जाता है। 13वीं सदी में व्यापारिक चौकी के रूप में शुरू हुई यह बस्ती आज करीब 10 लाख लोगों की आबादी वाला शहर है। साफ पानी के कारण इसे 2010 में यूरोप का पहला ग्रीन कैपिटल चुना गया था।
स्टॉकहोम: 14 द्वीपों पर बसा उत्तर का वेनिस
Source: TV9 Bharatvarsh