डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मैथ्यू ब्रीट्जके ने 106 गेंदों में 112 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 297 रन बनाए। ब्रीट्जके ने 14 वनडे पारियों में 800 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनकर इमाम उल हक का रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3 और एडम जंपा ने 2 विकेट लिए।
ब्रीट्जके का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 297 रन बनाए
Source: TV9 Bharatvarsh