आज भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है, जो भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप को समर्पित है। इसी दिन गणेश उत्सव का समापन और गणपति विसर्जन होता है। उदया तिथि के आधार पर व्रत आज रखा जा रहा है और सुबह 06:12 से 11:22 बजे तक रवि योग बन रहा है। श्रद्धालु 14 गांठों वाला अनंत सूत्र धारण कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
अनंत चतुर्दशी आज, रवि योग में विष्णु पूजा और गणेश विसर्जन
Source: News18 Hindi