एशियाई खेलों की महिला 10,000 मीटर दौड़ में सीमा कुमारी ने 32:50.05 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने इस स्पर्धा में भारत का 16 साल का पदक का इंतजार खत्म किया। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने स्वर्ण और जापान की नोजोमी तनाका ने रजत जीता। यह आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारतीय एथलेटिक्स का पहला पदक है।
सीमा कुमारी ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य
Source: Zee News Hindi