जम्मू-कश्मीर सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के परिवारों को सालाना छह मुफ्त LPG सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दे दी है। खाद्य मंत्री सतीश शर्मा ने विधानसभा में बताया कि छह रिफिल की लागत आधार से जुड़े DBT के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर में करीब 8.79 लाख AAY लाभार्थी हैं। विपक्ष ने 12 सिलेंडर के चुनावी वादे पर सवाल उठाए।
जम्मू-कश्मीर में AAY परिवारों को सालाना छह मुफ्त LPG सिलेंडर मंजूर
Source: Live Hindustan