कोटा नगर निगम में महापौर पद के लिए आज सुबह 10 बजे मतदान होगा। भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस की सुनीता सुमन के बीच मुकाबला है। 100 सदस्यीय सदन में भाजपा के 59 और कांग्रेस के 39 पार्षद हैं, जबकि बहुमत के लिए 51 वोट चाहिए। कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है।
कोटा महापौर चुनाव आज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
Source: Patrika Hindi