संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में साझा हिमालयी जलवायु तंत्र बनाने का प्रस्ताव दिया। इसका उद्देश्य सैटेलाइट डेटा और विशेषज्ञता साझा करना, खतरनाक ग्लेशियल झीलों की निगरानी और सीमा-पार प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत करना है। शाह ने भोटेकोशी-त्रिशूली आपदा को दुनिया के लिए चेतावनी बताया और भारत-चीन की सहायता के लिए आभार जताया।
नेपाल ने भारत-चीन के साथ हिमालयी जलवायु तंत्र का प्रस्ताव रखा
Source: Hari Bhoomi