नोएडा डीएम मेधा रूपम से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आउट-ऑफ टर्न लिस्टिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें आकृति चौधरी को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश था। लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कंस्टिट्यूशन ने सीजेआई को चिट्ठी लिखकर रोस्टर बदलने की आलोचना की है।
मेधा रूपम मामले में सुप्रीम कोर्ट की आउट-ऑफ टर्न लिस्टिंग पर सवाल
Source: BBC Hindi