कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विपक्षी दलों से कहा है कि अगर उन्हें चुनावों में धांधली पर विश्वास है तो उन्हें चुनाव लड़ना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि उनकी भागीदारी ऐसे चुनावों को वैधता देती है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई और शनिवार तक इस्तीफा न देने पर 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी। डीएमके नेता ए. सरवनन ने बहिष्कार से विपक्ष को नुकसान की आशंका जताई है।
दीपके ने विपक्ष से चुनाव बहिष्कार की अपील की, ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम
Source: BBC Hindi