रोमानिया ने रक्तदान करने वालों को सरकारी बॉन्ड में निवेश पर ज्यादा ब्याज देने की स्कीम शुरू की है। इसे 'ब्लड फॉर बॉन्ड्स' कहा जा रहा है, लेकिन सरकार खून के बदले सीधे पैसा नहीं देती। रक्तदाता अपने पैसे से बॉन्ड खरीदते हैं और उन्हें सामान्य निवेशकों से बेहतर ब्याज या कम न्यूनतम निवेश की सुविधा मिलती है। 2024 की पहली पेशकश में 1,405 रक्तदाताओं ने 135 मिलियन लेई से अधिक निवेश किया।
रोमानिया की अनोखी स्कीम: रक्तदान पर सरकारी बॉन्ड में ज्यादा ब्याज
Source: News18 Hindi