गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित शंकर विहार में 28 वर्षीय महिला प्रीति और उसकी तीन वर्षीय बेटी अक्षिता के शव एक ही फंदे से लटके मिले। पति सोनू पानी लेने बाहर गया था, लौटने पर उसने यह भयावह दृश्य देखा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि महिला ने पहले बच्ची की जान ली, फिर खुदकुशी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असल वजह साफ होगी।
गाजियाबाद में मां-बेटी के शव फंदे पर लटके मिले
Source: News18 Hindi