बेंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा रैंकिंग में 44वें स्थान पर काबिज पनामा के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। रेयान विलियम्स ने 41वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई, लेकिन 68वें मिनट में उमर वेलेंसिया ने बराबरी कर ली। कोच खालिद जमील की नई रणनीति के तहत भारत ने मजबूत प्रदर्शन किया। अब टीम ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ मुकाबलों की तैयारी करेगी।
भारत ने पनामा के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला
Source: News18 Hindi