खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को डाले गए 19 मतों की गणना शनिवार सुबह 10 बजे नगरपालिका कार्यालय में होगी। रिटर्निंग अधिकारी कपिल उपाध्याय ने शुक्रवार देर शाम आदेश जारी किए। हाईकोर्ट ने 25 सितंबर के पुनर्मतदान को रद्द कर 19 मतों की गणना का निर्देश दिया था। 20 सदस्यीय बोर्ड में भाजपा और कांग्रेस के 8-8 पार्षद हैं।
खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष पद की मतगणना शनिवार को
Source: Patrika Hindi