इमरान की रिहाई के लिए लॉन्ग मार्च, इस्लामाबाद सील

इमरान की रिहाई के लिए लॉन्ग मार्च, इस्लामाबाद सील

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पीटीआई समर्थक 27 सितंबर को खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च निकालेंगे। सरकार ने राजधानी को सील कर दिया है, सड़कों पर रेत भरे तीन हजार से ज्यादा कंटेनर और कंटीले तार लगाए गए हैं। पंजाब और सिंध से बुलाकर कुल 35 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बंद है और रैलियों पर दो महीने की रोक है।

Source: News18 Hindi

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies