नेपाल में लगातार भारी बारिश के चलते कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और भूस्खलन तथा बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। काठमांडू में बागमती नदी उफान पर है और बांध टूट गए हैं, जबकि पृथ्वी व बीपी राजमार्ग सहित कई मुख्य मार्ग बंद हैं। जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार से मंगलवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
नेपाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, भूस्खलन और बाढ़ का खतरा
Source: Patrika Hindi