पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर दिल्ली में आयोजित 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए और भक्ति संगीत का आनंद लिया। इस दौरान युवा गायिका प्राची अग्रवाल और उनके भाई राघव अग्रवाल की जोड़ी ने अपनी प्रस्तुति से ध्यान खींचा। यह जोड़ी पारंपरिक भजनों को आधुनिक कॉन्सर्ट, लाइट्स और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ पेश करती है। पीएम मोदी 'मन की बात' में उनके इस अनोखे कॉन्सेप्ट की तारीफ कर चुके हैं।
पीएम मोदी ने 'भजन क्लबिंग' में लिया हिस्सा, प्राची-राघव की जोड़ी चर्चा में
Source: News18 Hindi