मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। पटना, लखनऊ, दिल्ली, चंडीगढ़, गुवाहाटी, शिमला और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन हुए, जहां पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई नेताओं को हिरासत में लिया। आरोप है कि ज्ञानेश कुमार सहयोगियों की आपत्तियों को दरकिनार कर मनमाने फैसले लेते हैं। NDA सहयोगियों ने भी SIR विवाद पर सवाल उठाए हैं।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर देशव्यापी विरोध
Source: TV9 Bharatvarsh