यूपी में भारी बारिश से 65 हजार किमी सड़कें क्षतिग्रस्त, स्कूल बंद

यूपी में भारी बारिश से 65 हजार किमी सड़कें क्षतिग्रस्त, स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में 65 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिनकी मरम्मत पर 250-300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ललितपुर में तेज बहाव में एक टैंकर बह गया, हालांकि चालक और परिचालक कूदकर बच गए। कई जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं और मौसम विभाग ने पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

Source: Live Hindustan

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies