ईरान ने कतर के जरिए अमेरिका को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें तीन शर्तें मानने पर सात दिन में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने की बात कही गई है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची के मुताबिक, अमेरिका के कदम चार-पांच दिन में पूरे होंगे, छठे दिन होर्मुज खुलेगा और सातवें दिन बातचीत शुरू होगी। फैसला अब अमेरिका के हाथ में है।
ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 3 शर्तें, 7 दिन में होर्मुज खोलने का प्रस्ताव
Source: Hari Bhoomi