एशियाई खेल 2026 के सातवें दिन सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में 2:11:37 के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ सिल्वर पदक जीता, जो इस स्पर्धा में भारत का 44 साल बाद पहला पदक है। शूटिंग की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन टीम स्पर्धा में तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद और आशी चौकसे की तिकड़ी ने सिल्वर जीता। धीरज बोम्मदेवरा ने रिकर्व क्वालिफिकेशन में 698 अंकों के साथ एशियाई खेल रिकॉर्ड बनाया। भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है।
एशियाई खेल 2026: सावन बरवाल ने मैराथन में रचा इतिहास, शूटिंग में सिल्वर
Source: Hari Bhoomi