भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में जिम्मेदारी मिलने के बाद सिद्धार्थ यादव की दक्षिण हरियाणा में सक्रियता बढ़ी है। 26 सितंबर को नारनौल में समर्थकों ने उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया, जो पार्टी के आधिकारिक बैनर पर नहीं था। यह क्षेत्र उनकी मां डॉ. सुधा यादव की राजनीतिक विरासत का केंद्र रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि क्या सिद्धार्थ मां की अधूरी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
सिद्धार्थ यादव की दक्षिण हरियाणा में बढ़ी सक्रियता, सियासी विरासत पर चर्चा
Source: Dainik Tribune Hindi