केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सालाना मात्र 20 रुपए यानी 2 रुपए महीने से भी कम के खर्च पर 2 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता होने पर नॉमिनी या परिवार को बीमा राशि मिलती है। यह एक साल की पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम है, जिसे हर साल रिन्यू कराना होता है और इसके लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती।
20 रुपए सालाना में 2 लाख का बीमा, बिना मेडिकल जांच
Source: Samachar Jagat