कनाडा ने पंजाब मूल के अंगद सिंह ढिल्लों को संयुक्त अरब अमीरात में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। विदेश मंत्री अनीता आनंद ने 25 सितंबर को यह घोषणा की। ढिल्लों राधा कृष्ण पांडे का स्थान लेंगे। 2015 में लिबरल पार्टी के फील्ड ऑर्गनाइजर रहे ढिल्लों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में परिचालन और हितधारक संबंध निदेशक सहित कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं। उनका परिवार लुधियाना के घुंगराना गांव से जुड़ा है।
पंजाब मूल के अंगद सिंह ढिल्लों कनाडा के UAE राजदूत नियुक्त
Source: Dainik Tribune Hindi