एशियाई खेल 2026 में शनिवार को भारत ने पुरुष और महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीते। पुरुष टीम ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी कर ईरान को 40-34 से हराया। सावन बरवाल ने मैराथन में तथा महिलाओं की 50 मीटर 3पी टीम ने रजत जीता। भारत चार स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 28 पदकों के साथ टॉप-10 में पहुंचा।
एशियाई खेल 2026: कबड्डी में दो स्वर्ण, भारत टॉप-10 में
Source: Patrika Hindi