हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण कुमार मिढा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर जालसाजों ने उनके परिचितों को ठगने की कोशिश की। जालसाजों ने सीआरपीएफ अधिकारी का घरेलू सामान सस्ते में बेचने का झांसा देकर गूगल पे से 1.15 लाख रुपये मांगे। शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
डिप्टी स्पीकर की फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी की कोशिश, केस दर्ज
Source: Hari Bhoomi