झारखंड के बोकारो थर्मल के नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब की तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से टकराकर 37 वर्षीय कजरा मुर्मू अचेत हो गए। देर रात डीवीसी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आयोजकों ने टूर्नामेंट रद्द कर दिया और परिजनों ने मुआवजे व जांच की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा किया।
बोकारो में फुटबॉल मैच के दौरान टक्कर से खिलाड़ी की मौत
Source: News18 Hindi