चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बदरीनाथ धाम सहित जनपद के सभी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के आसपास उच्च आवृत्ति वाले साउंड सिस्टम और शोरगुल वाले कार्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया। हाल ही में बदरीनाथ धाम में डीजे पर संगीत और डांस के वीडियो सामने आने के बाद विरोध हुआ था, जिस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।
बदरीनाथ धाम में डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध
Source: IBC24 Hindi